Monday, October 7, 2024
Google search engine
Monday, October 7, 2024
HomeEntertainmentपिता की मौत से फिर अर्जुन के करीब आईं मलाइका

पिता की मौत से फिर अर्जुन के करीब आईं मलाइका

Malaika Arora Arjun Kapoor

 बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस दौरान मलाइका और उनकी फैमिली को सपोर्ट करने पूरा बॉलीवुड उमड़ा। मलाइका और उनका परिवार अनिल मेहता के निधन के बाद बेहद अकेला हो गया है। बीते दिन मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में प्रेयर मीट रखी गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे पीड़ित परिवार के साथ नजर आए। अनिल मेहता की प्रेयर मीट में अर्जुन कपूर भी नजर आए। एक्टर को वहां देखकर फिर से लोगों ने कई तरह की बातें करनी शुरू कर दी हैं।

दरअसल, बीते कुछ दिन से खबरें आ रही थीं कि मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ राहें अलग कर ली हैं। हालांकि जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो मलाइका मुंबई में नहीं थी, लेकिन एक्ट्रेस के आने से पहले ही अर्जुन कपूर उनके घर पहुंच गए थे। इसके बाद अर्जुन मलाइका के साथ हर पल नजर आए और एक्ट्रेस का सपोर्ट बनकर खड़े रहे।

अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के दौरान भी अर्जुन मलाइका के साथ ही थे। वहीं अब प्रेयर मीट में भी अर्जुन मलाइका के साथ-साथ रहे। वीडियोज को देखने के बाद लोगों ने कहा कि शायद दोनों के बीच दूरियां खत्म हो रही हैं। दोनों फिर से साथ आ रहे हैं। यूजर्स का भी यही कहना है कि अर्जुन बेहद सपोर्टिव हैं। सिचुएशन चाहे जो भी हो, वे हमेशा मलाइका के साथ रहते हैं।

Read Also : राजा ऐसा हो, जो आलोचना झेल सके : नितिन गडकरी

हाल ही में सामने आई वीडियोज को देखकर तो हर किसी का यही कहना है कि दोनों के बीच सब ठीक है और ब्रेकअप नहीं हुआ है। हां, हो सकता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई अनबन हुई हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ अभी भी हैं। हालांकि सच्चाई क्या है, वह तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं, लेकिन लोगों का तो इस वक्त यही कहना है।

Malaika Arora Arjun Kapoor

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments