Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी

Preparations For By elections

पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली (SAD) और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ ही कांग्रेस पार्टी भी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पार्टी के जिला प्रधानों से मीटिंग की है।

इसमें कई पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान जहां उन्होंने सारे हलकों का फीडबैक लिया। वहीं, चुनाव के लिए रणनीति बनाई है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव काफी अहम है। क्योंकि पहले इन 4 सीटों में से 3 सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। दूसरी तरफ SAD के संसदीय बोर्ड ने चब्बेवाल (होशियारपुर) का दौरा किया है।

डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर), चब्बेवाल (होशियापुर), गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) बरनाला (संगरूर) सीटों पर उप चुनाव होने हैं। क्योंकि इन चारों सीटों के विधायक अब लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। साथ ही सभी ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया है, विधानसभा स्पीकर उसे मंजूर भी कर चुके हैं।

इन चारों सीटों पर कभी भी चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में कोई भी पार्टी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान AAP नेता राज कुमार चब्बेवाल होशियारपुर, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग लुधियाना और गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद बने हैं।

APP भी उपचुनाव की तैयारी में है। सीएम भगवंत मान चारों हलकों का खुद दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा में मालवा नहर प्रोजेक्ट को लेकर जायजा लिया है। गुरदासपुर जिले रेलवे फ्लाई ओवर का शुभांरभ उन्होंने 29 जुलाई को किया है। जबकि संगरूर जिलों में रक्षा बंधन से लेकर दो प्रोग्राम हुए हैं।

इससे पहले पार्टी ने डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह धालीवाल को इंचार्ज और अमनशेर सिंह शैरी कलसी को को-इंचार्ज नियुक्त किया था। इसी तरह गिद्दड़बाहा से अमन अरोड़ा को इंचार्ज और दविंदर सिंह लाड़ी को को-इंचार्ज, चब्बेवाल से हरजोत बैंस को इंचार्ज और कर्मबीर सिंह घुम्मन को को-इंचार्ज और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को इंचार्ज और चेतन सिंह जोड़ामाजरा को को-इंचार्ज लगाया है।

SAD भी इन चुनावों को लेकर गंभीर है। यह सीटें उनके लिए भी अहम है। क्योंकि गिदड़बाहा सीट बादलों की पुरानी सीट है। इसमें केवल कांग्रेस 5 बार जीती है। इसके अलावा यहां से अकाली दल जीता है। इस सीट पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के चुनाव लड़ने की चर्चा है।

Read Also : जालंधर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड करने वाला गिरोह ,19 बैंक खाते सीज, हरियाणा-यूपी-हिमाचल-बंगाल-कर्नाटक से चल रहा था नेटवर्क

वह लगातार कई दिनों से हलके में एक्टिव है। वहीं, हलके के लोगों से अपने पुराने रिश्तों की दोहाई देकर संपर्क कर रहे हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवार व फीडबैक लेने के लिए संसदीय बोर्ड अब चारों हलकों का दौरा कर रहा है। शनिवार को बोर्ड अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में टीम चब्बेवाल पहुंची थी।

जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं से मीटिंग की है। बोर्ड 27 अगस्त को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) और 28 अगस्त को बरनाला का दौरा करेगा। जबकि गिदड़बाहा का दौरा बाद में किया जाएगा। बोर्ड के अन्य सदस्य महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, जनमेजा सिंह सेखों, गुलजार सिंह रणीके, हीरा सिंह गाबड़िया और डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहेंगे। गिद्दड़बाहा की तिथि जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी।

Preparations For By elections

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments