Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSअनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली...

अनमोल गगन समेत पूर्व मंत्रियों को सरकार का नोटिस ,सरकारी बंगला खाली करने के आदेश

Punjab AAP 5 Former Ministers

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुराने मंत्री मंडल में शामिल रहे 5 विधायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सरकारी बंगला खाली करने के आदेश दिए हैं। जिससे नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जा सके।

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोडामाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

Read Also : त्योहार के सीजन को देखते हुए हरियाणा में 2 स्पेशल ट्रेन हुई शुरू

पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है। पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

Punjab AAP 5 Former Ministers

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments