Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSहॉस्पिटल में पंजाब के CM का हाल जानने पहुंचे परगट सिंह ,...

हॉस्पिटल में पंजाब के CM का हाल जानने पहुंचे परगट सिंह , सुनो क्या दी मीडिया को जानकारी

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान 3 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। आज उनसे अस्पताल में मिलने के लिए कांग्रेस के नेता परगट सिंह पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम की सेहत अब सुधार है। उनकी सीएम से बातचीत हुई है।

उम्मीद है कि एक-दो दिन में उन्हें छुट्‌टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे मैं आम आदमी पार्टी और सरकार का विरोध करता आया है। लेकिन सीएम पूरी स्टेट का हेड होता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनका हाल चाल पूछा जाए। इससे उनका मनोबल मजबूत होगा।

इससे पहले अस्पताल की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी सेहत में अब सुधार है। हालांकि अभी तक वह डॉक्टरों की निगरानी में है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. संदीप पाठक ने शनिवार शाम को सीएम से मुलाकात की थी।

जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय सीएम भगवंत मान को बुधवार वीरवार रात फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया है।

Read Also : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज होगी FIR, जानें बेंगुलरु की कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले पंजाब सीएम भगवंत मान के इस तरह अस्पताल में भर्ती होने पार्टी के चुनावी कैंपेन पर असर पड़ा है। क्योंकि वह पार्टी के स्टार कैंपेनरों में शामिल है। वहीं, लगातार उनकी तरफ से चुनावी सभाएं आयोजित की जा रही थी। वह खुद 21 तारीख तक हरियाणा चुनाव में लगे हुए थे। वहीं, अब पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनावी प्रचार की मुहिम संभाल रहे है।

Punjab CM Bhagwant Mann

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments