Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeBREAKING NEWSकवि सुरजीत पातर के संस्कार में शामिल हुए CM भगवंत मान

कवि सुरजीत पातर के संस्कार में शामिल हुए CM भगवंत मान

Punjab Ludhiana CM Mann 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना पहुंच चुके हैं। CM माडल टाऊन एक्सटेंशन शमशान घाट में कवि सुरजीत सिंह पातर के अंतिम संस्कार में शिरकत कर रहे हैं। कवि डॉ. सुरजीत सिंह पातर का आज लुधियाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मान उनके परिवार से भी मिले। इसके बाद वह लुधियाना के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी का नामांकन भी भरवाएंगे। अशोक पराशर पप्पी मौजूदा लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक भी हैं।

पप्पी 2022 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी। अब पार्टी ने उन पर भरोसा करके उन्हें सांसद की टिकट दी है।

पप्पी 2022 में कांग्रेस को छोड़ AAP में शामिल हो गए थे। पप्पी का पूरा परिवार टकसाली कांग्रेसी रहा है। 2012 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उन्हें लुधियाना दक्षिण सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

READ ALSO : आज होगा धन लाभ, परिवार में आएगा नन्हा मेहमान, रिश्ते की भी होगी बात

2016 में पप्पी AAP में आ गए थे, लेकिन यहां से टिकट ना मिलने के बाद पप्पी 2017 में फिर दोबारा कांग्रेस में लौट गए थे। 2022 में दोबारा फिर पप्पी AAP में शामिल हुए और जीतकर पहली बार विधायक बने। पप्पी 5वीं पास है।

2022 विधान सभा चुनाव में चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में अशोक पराशर (पप्पी) ने अपनी कुल संपत्ति 9.1 करोड़ रुपए घोषित की थी, इसमें 1.2 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 7.9 करोड़ा की अचल संपत्ति शामिल है। अशोक पराशर (पप्पी) पर आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके ऊपर अभी कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।

Punjab Ludhiana CM Mann 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments