Tuesday, September 17, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब के सीएम 417 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र , चंडीगढ़ में...

पंजाब के सीएम 417 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र , चंडीगढ़ में आयोजित होगा कार्यक्रम

Punjab Mission Employment

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। ये नियुक्तियां पंजाब के विभिन्न विभागों की गई हैं। वहीं, तकरीबन 6 दिन पहले भी सीएम मान ने पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए पत्र बांटे थे। इसके साथ ही घोषणा की थी कि पंजाब में जल्द ही पुलिस विभाग में और नौकरियां निकाली जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, ये कार्यक्रम तकरीबन 12 बजे शुरू होगा। इसे चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आयोजित किया जा रहा है। बीते दिन फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। हम पंजाब पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उसकी महिमा को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नौकरियां देने का ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा।

Read Also : NCB के साथ जॉइंट ऑपरेशन में कार्रवाई , नशा तस्कर को डिटेन कर पुलिस ने भेजा डिब्रूगढ़ जेल

बता दें कि, पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पद निर्धारित किए हैं।

इस भर्ती में सलेक्शन प्रोसेस को तीन चरण में बांटा गया है, यानी इसमें तीन फेज होंगे। इसमें पहला यानी स्टेज 1 में कंप्यूटर आधारित और MCQ प्रकार के पेपर शामिल होंगे। इस स्टेज में पेपर-l व पेपर- II होगा। जिसमें पेपर-ll क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। चरण 2 में शारीरिक परीक्षण और स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। वहीं, चरण 3 में डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।

Punjab Mission Employment

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments