सीएम योगशाला अभियान से मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, ऑपरेशन से बच रहे लोग

सीएम योगशाला अभियान से मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, ऑपरेशन से बच रहे लोग

*फाजिल्का, 23 अप्रैल:*  
पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए सीएम योगशाला अभियान का लाभ सभी आयु वर्ग के लोगों को मिल रहा है। योग के माध्यम से लोग न केवल अपनी बीमारियों से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त महसूस कर रहे हैं। इस अभियान से प्रेरित होकर कई लोगों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बना लिया है।

फाजिल्का निवासी मेहर सिंह का कहना है, "अगर पहले ही सीएम की योगशाला होती, तो मुझे ऑपरेशन नहीं करवाना पड़ता। योग के अलावा बीमारी से छुटकारा पाने का कोई बेहतर विकल्प नहीं है।" उनके साथ-साथ जीत सिंह सचदेवा और जोगिंदर सिंह ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि योग ने न केवल उनकी सेहत सुधारी है, बल्कि समाज में आपसी मेलजोल को भी बढ़ावा दिया है।

लाभार्थियों में शामिल सुमित कंबोज, लेख राज, बेक चंद, केवल कृष्ण डोडा, विजय सचदेवा और के.एल. कटारिया ने बताया कि योग कक्षाओं से शुगर, बीपी, घुटनों के दर्द, सर्वाइकल और पेट संबंधी समस्याओं में राहत मिली है। उनका मानना है कि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क योग कक्षाएं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं और यह एक जन आंदोलन का रूप ले रही हैं।

अभियान के जिला समन्वयक राधे श्याम ने जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में योग कक्षाएं शुरू करना चाहता है, तो वह पंजाब सरकार की हेल्पलाइन 76694-00500 पर संपर्क कर सकता है। केवल 25 लोगों का समूह बनाकर संपर्क करने पर उस क्षेत्र में निशुल्क योग सत्र आरंभ कर दिए जाएंगे।

योग के जरिए जहां लोग बीमारियों से मुक्ति पा रहे हैं, वहीं यह पहल समाज में स्वास्थ्य और एकता का संदेश भी प्रसारित कर रही है
 
Tags: