Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedRealme C67 5G, C67 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 108MP...

Realme C67 5G, C67 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 108MP कैमरा के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स

Realme C67 5G price in India

Realme C67 5G फोन भारत में आज यानी 14 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स खबरों में हैं। ग्रीन और ब्लैक शेड्स में आने वाला ये रियलमी लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसका 4G वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है जिसे लेकर लेटेस्ट लीक में बड़ी जानकारी मिल रही है। दोनों ही स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme C67 5G फोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आज दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है जिसे कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। फोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ होगा। कहा गया है कि यह अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट बताया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स- ग्रीन और ब्लैक में पेश किया जा सकता है। 

लेकिन लॉन्च से पहले Realme C67 5G, और Realme C67  के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Appuals की REPORT के अनुसार, दोनों ही मॉडल्स में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इनमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। साथ ही धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए फोन को IP54 रेट किया गया है। 

READ ALSO:LIC ने मात्र 50 दिन में कमा डाले 80,000 करोड़, अब रॉकेट बनेगा शेयर!

Realme C67 5G में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज होगी। वहीं Realme C67 4G में Snapdragon 685 SoC होने की बात सामने आई है जिसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। दोनों ही फोन 5000एमएएच बैटरी के साथ आएंगे। जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। 

Realme C67 4G में 108 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं 5जी वेरिएंट में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी के लिए दोनों फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकते हैं। Realme C67 5G की भारत में कीमत (Realme C67 5G price in India) 13,499 रुपये से शुरू बताई गई है। 

Realme C67 5G price in India

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments