Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeSPORTअंबाला में सरबजोत सिंह का ग्रैंड वेलकम , जो कमियां रहीं, उनको...

अंबाला में सरबजोत सिंह का ग्रैंड वेलकम , जो कमियां रहीं, उनको दूर करेंगे -सरबजोत सिंह

Sarabjit Singh Paris Olympic 2024 Winner

पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता शूटर सरबजोत सिंह शुक्रवार को अंबाला पहुंचे। इस दौरान पैतृक गांव धीन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मां हरजीत कौर व पिता जितेंद्र ने उनको गले लगाया। ग्रामीणों ने उनको नोटों व फूलों की मालाएं पहना कर स्वागत किया। सरबजोत के माता-पिता के साथ ग्रामीण भी सुबह से ही उनके गांव आने की बाट जोह रहे थे। सरबजोत सिंह का गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया था।

सरबजोत सिंह आज शुक्रवार को दिल्ली से अंबाला पहुंचे। सरबजोत का अंबाला लौटने पर कई जगह उनका स्वागत हुआ। ग्रामीण भी सुबह ही सरबजोत के घर पहुंचने लगे थे। सरबजोत सिंह ने गांव पहुंच कर अपने माता-पिता का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां हरजीत कौर ने बेटे को फूलों का हार पहनाया और मुंह मीठा करा उसे गले गला लिया। ग्रामीणों ने फूलों के साथ नोटों की मालाएं भी पहनाई।

सरबजोत ने गांव पहुंचने के बाद सबसे पहले घर के पास बने पीर बाबा पर माथा टेका। फिर उनकी मां ने आरती कर घर में बेटे का स्वागत किया। इस दौरान ढोल बजा कर सब खुशी से झुमते दिखाई दिए। सरबजोत ने बताया कि वे बेहद खुश हैं कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में जो कमियां रहीं, उन्हें अब दूर करने के लिए वे निरंतर अभ्यास करेंगे।

Read Also : हरियाणा में डेरा प्रमुख के निधन पर माहौल तनावपूर्ण , गद्दी को लेकर 2 पक्षों में विवाद

सरबजोत सिंह ने युवक युवतियों को संदेश दिया कि वे किसी न किसी खेल में हिस्सा जरूर लें। इससे वे अपने बेहतर प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

बता दें कि सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर मिक्स डबल शूटिंग में कांस्य पदक जीता है। सरबजोत सिंह के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत का अभ्यास अभी जारी रहेगा। आगामी मुकाबलों में उनसे और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Sarabjit Singh Paris Olympic 2024 Winner

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments