Friday, October 18, 2024
Google search engine
Friday, October 18, 2024
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में निकाय अध्यक्षों का मानदेय और बढ़ेंगी शक्तियां , मुख्यमंत्री आज...

हरियाणा में निकाय अध्यक्षों का मानदेय और बढ़ेंगी शक्तियां , मुख्यमंत्री आज हिसार में कर सकते हैं घोषणा

Shehri Nikay Pratinidhi Sammelan 

हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM ) आज नगर निगम पार्षदों का मानदेय बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं, वे उनकी सुविधाओं में भी इजाफा कर सकते हैं। इसके साथ ही मेयर और चेयरमैन की पावर बढ़ाने का ऐलान भी हो सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (  CM Nayab Saini ) आज हिसार में होने वाले राज्य स्तरीय नगरीय निकाय प्रतिनिधि सम्मेलन में यह घोषणा कर सकते हैं। यह सम्मेलन हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इसमें प्रदेश भर से निकाय पार्षद और निकाय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

हरियाणा सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शहर की छोटी सरकार का विश्वास जीतने की कोशिश में जुटी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार शहरी निकाय चेयरमैनों की वित्तीय और प्रशासनिक शक्ति बढ़ा सकती है। उन्हें अफसरों की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) लिखने का अधिकार दिया जा सकता है और वार्ड में काम करवाने के लिए पार्षदों को अनुदान राशि भी दे सकती है।

इसके अलावा निकाय चेयरमैन सरकारी कामों के लिए अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। किराया सरकार अपनी जेब से देगी। वहीं, शहरी निकाय प्रतिनिधियों को सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

सरकार मेयर को 30 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर को 25 हजार और डिप्टी मेयर को 15 हजार रुपए मानदेय दे सकती है। इसके अलावा नगर परिषद चेयरमैन को 18 हजार रुपए और डिप्टी चेयरमैन व पार्षदों को 12 हजार रुपए मानदेय दिया जा सकता है।

Read Also : वृषभ और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना

आपको बता दें कि हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने प्रदेश भर के शहरी निकाय प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे आज मुख्यमंत्री मंजूरी दे सकते हैं।

बता दें कि सुभाष सुधा खुद पार्षद बन चुके हैं और चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। इसलिए उन्हें पार्षदों से लेकर चेयरमैन की जरूरतों तक की हर बात की जानकारी पहले से ही रहती है।

Shehri Nikay Pratinidhi Sammelan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments