Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहिमाचल में मस्जिद विवाद में सड़कों पर उतरे लोग:अवैध निर्माण तोड़ने पर...

हिमाचल में मस्जिद विवाद में सड़कों पर उतरे लोग:अवैध निर्माण तोड़ने पर अड़े

Shimla Masjid Controversy

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है। मस्जिद निमार्ण के विरोध में उप नगर संजौली व चौड़ा मैदान में विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मस्जिद को गिराने की मांग कर रहे हैं।इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी धरने पर पहुंच गए हैं। मामले को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जो भी कानून को हाथ में लेगा उसपर कार्यवाई की जाएगी।

मस्जिद को लेकर लोगों में आक्रोश है। प्रदेश के कई क्षेत्रों से लोग शिमला पहुंचे हैं। चौड़ा मैदान में लोग सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। चौड़ा मैदान में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी धरने में पहुंचे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा, प्रदेश में सभी नागरिक एक समान है। यहां सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, हमारी सरकार कार्रवाई करेगी। क्या कारण रहे? क्यों ऐसे हालत बने? इसकी जांच की जा रही है। प्रदेश में कोई भी ऐसी वारदात नहीं होनी दी जाएगी, जिससे यहां की शांति भंग हो।

वहीं आज सुबह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी ने हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की “मोहब्बत की दुकान” में नफ़रत ही नफ़रत! ये वीडियो में हिमाचल का मंत्री भाजपा की ज़ुबान में बोल रहा हैं।

Shimla Masjid Controversy

ओवेसी ने कहा, हिमाचल के संजौली में मस्जिद बनाई जा रही है, उसके निर्माण को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। संघियों के एक झुंड ने मस्जिद को तोड़ने की मांग की है। संघियों के सम्मान में, कांग्रेसी मैदान में। भारत के नागरिक मुल्क के किसी भी हिस्से में रह सकते हैं, उन्हें “रोहिंग्या” और “बाहरी” बुलाना देश विरोधी है।
अनिरुद्ध सिंह ने भी पलटवार करते हुए कहा, यह ओवेसी की जागीर नहीं है। अवैध निर्माण और शहर का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने ओवैसी खुद BJP की टीम-बी हैं। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल के मुद्दों को नहीं समझते हैं और उनकी राजनीति सिर्फ एक समुदाय पर चलती है।

Read Also ; BJP की लिस्ट जारी होने से पहले CM को आया दिल्ली से बुलावा ,नायब सैनी ने सारे कार्यक्रम किए रद्द

शिमला के संजौली में विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोगों और स्थानीय जनता ने प्रदर्शन किया। वहीं चौड़ा मैदान में देवभूमि क्षेत्रिय संगठन के आवाहन पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के विरोध को पहुंचे। तनाव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने देवभूमि क्षेत्रिय संगठन को संजौली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा, एक विशेष समुदाय ने शिमला में काफी जगह कब्जा कर रखा है। एक दिन हिमाचल बांग्लादेश बन जाएगा। इसलिए हिमाचल को बचाने के लिए हमें जागना होगा। उन्होंने बताया, संजौली में अवैध मस्जिद को गिराना होगा। देवभूमि का माहौल खराब करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए आज सड़कों पर उतरे हैं। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Shimla Masjid Controversy

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments