Sunday, October 6, 2024
Google search engine
Sunday, October 6, 2024
HomeBREAKING NEWSसुच्चा सिंह लंगाह की अकाली दल में हुई वापसी , पार्टी के...

सुच्चा सिंह लंगाह की अकाली दल में हुई वापसी , पार्टी के कार्यकारी प्रधान ने लिया फैसला

Sucha Singh Langah

सुच्चा सिंह लंगाह की शिरोमणि अकाली दल (SAD) में वापसी हो गई है। पार्टी के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ से उनको पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी गई है। वह करीब सात साल से पार्टी से बाहर चल रहे थे। वहीं, इसके साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि डेरा बाबा नानक सीट पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव में पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

पार्टी की तरफ अपनी पोस्ट में बताया गया है सुच्चा सिंह लंगाह की ओर से अनुरोध के तौर पर एक पत्र मिला है। जिसमें उन्होंने पार्टी के सामने यह बात रखी है कि अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया है।उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले को उनके विरोधियों द्वारा खालसा पंथ की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब में ले जाया गया था और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सभी कार्यवाही के बाद अब उन्हें फिर से खालसा पंथ में शामिल कर लिया गया है।

जब उन पर आरोप लगे तो उन्होंने तुरंत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अब अपने लिखित पत्र में उन्होंने कहा है कि वह जन्म से अकाली थे और आखिरी सांस तक अकाली ही रहेंगे। उन्होंने पार्टी की सेवा करने का अवसर दोबारा लेने का सरल अनुरोध भी किया है।पार्टी से लंगाह द्वारा दिए गए अनुरोध पर उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आलोक में विचार करने के बाद एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में फिर से सेवा करने का मौका देने का निर्णय लिया गया है।

लंगाह के खिलाफ 29 सितंबर 2017 को एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इस महिला ने आरोप लगाया था कि २००९ से लंगाह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस महिला ने एक वीडियो क्लिप भी बनाई थी, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया था। बाद में गुरदासपुर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। 5 अक्तूबर, 2017 को लंगाह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में अदालत ने शिकायतकर्ता के बयानों से पीछे हटने के बाद लंगाह बरी हो गए थे

Read Also : इजराइल ने एक को मारा ‘पैदा’ हो गए 100 नसरल्लाह, हिजबुल्लाह प्रमुख की मौत के बाद चौंकाने वाली खबर

सुच्चा सिंह लंगाह 1997 में अकाली दल के टिकट पर धारीवाल से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह 1997-2002 के दौरान लोक निर्माण विभाग के मंत्री बने थे। 2007 में वे धारीवाल से फिर से चुने गए। इस दौरान उन्हें कृषि विभाग दिया गया। 2012 व 2017 में वह डेरा बाबा नानक से चुनाव हाए गए थे।

Sucha Singh Langah

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments