Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSतरनतारन में पुलिस-बदमाशों में फायरिंग,पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

तरनतारन में पुलिस-बदमाशों में फायरिंग,पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

Tarn Taran Police Encounter

पंजाब के तरनतारन में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्त कराया है। इसके अलावा एक अन्य बदमाश को भी एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ और पट्‌टी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश बदमाश बच गया। दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है। घायल बदमाश की पहचान पवनदीप सिंह और उसके साथी पहचान कोमलदीप सिंह के रुप में हुई है।

Read Also : लड़की ने विदेश जाकर पति को किया ब्लॉक ,लाखों रुपए खर्च कर भेजा था कनाडा

बताया जाता है कि, जिले में विदेश में रहने वाले गैंगस्टर लगातार फोन कर व्यापारियों से फिरौती की मांग कर रहे थे और इन बदमाशों ने कई दुकानों पर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। डीएसपी पट्टी कमलमीत सिंह ने बताया कि पकड़ गए बदमाश लोगों को धमकी दे रहे थे। हाल ही में उक्त लोगों ने घरियाला के एक सुनार से फिरौती मांगी थी

Tarn Taran Police Encounter

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments