Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकेंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने किसान नेताओं को बताया ब्लैकमेलर

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने किसान नेताओं को बताया ब्लैकमेलर

Union Minister Ravneet Bittu 

पंजाब से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने आरोप लगाया कि कई किसान नेताओं को विदेशी फंडिंग मिल रही है। किसान तो अपने खेतों और पानी की मोटरों में व्यस्त है। बिट्‌टू बुधवार को राजस्थान में राज्यसभा से नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

बिट्‌टू ने कहा कि अगर कोई बम, पत्थर, कृपाण लेकर दिल्ली जाएगा तो उसे रोका ही जाएगा। बिट्‌टू ने केंद्र के प्रोजेक्टों के लिए जमीन एक्वायर न करने देने को लेकर किसान नेताओं पर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए।

वहीं, केंद्रीय मंत्री के आरोप पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र में आपकी सरकार है। आपको फंडिंग की जांच करानी चाहिए। सारी बातें साफ हो जाएंगी।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर पर शंभू बॉर्डर की एक लेन खोलने को लेकर बुधवार को पटियाला में रखी मीटिंग बेनतीजा रही। हरियाणा पुलिस ने कहा कि किसान बिना गाड़ियों के दिल्ली जाएं। वहीं किसान नेताओं ने कहा कि सरकार कई महीनों तक उनकी नहीं सुनती। इसलिए अपने इंतजाम के लिए वह ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर ही दिल्ली जाएंगे।

बिट्‌टू से सवाल हुआ कि किसानों की नाराजगी बड़ा मुद्दा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे किसानों की नाराजगी नहीं कह सकते, कुछ किसान नेता हैं। वह पहले कहते थे कि हम किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं। बीजेपी सरकार हमें आगे नहीं आने देती है। लेकिन अब आपने देखा ही है। बिट्‌टू ने राहुल गांधी से किसानों की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए।

किसानों को दिल्ली न जाने देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि देश की संसद जहां है। सरकार भाजपा की है। सेशन चल रहा है। उसी दौरान किसान नेता दिल्ली गए। संसद के अंदर भी गए और राहुल गांधी के दफ्तर में बैठे। वह एक बार नहीं दो बार संसद में जाकर आए। किसी ने उन्हें नहीं रोका।

बिट्‌टू ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बम, पत्थर, कृपाण और अन्य हथियार लेकर जाएगा तो उसे रोका जाएाग। चाहे वह कोई राजस्थान से ही क्यों न हो। लेकिन अगर किसान नेता दिल्ली में किसी से मिलने जाना चाहते हैं, तो मिल सकते है। उन्हें कौन रोक रहा है। सारी लीडरशिप मिलकर आई है।

Read Also : पंजाब में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा:पुरानी और निजी वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स

बिट्‌टू ने कहा कि किसान नेता गुमराह कर रहे हैं। आज पंजाब में क्या हालात हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। कोई भी नेशनल हाईवे हो, कोई एयरपोर्ट हो या रेलवे ट्रैक, ये लोग एक भी इंच भी बनने नहीं देते हैं। ब्लैकमेल कर रहे हैं। किसान जमीन देने को तैयार है। यह चंद किसान नेता उन्हें रोकते हैं। इन प्रोजेक्टों से पंजाब का फायदा होगा। पंजाब के किसान जाग गए हैं।

Union Minister Ravneet Bittu 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments