Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSआज किसान करेंगे बड़ा ऐलान:पंधेर बोले- पंजाब और केंद्र की हिल जाएगी...

आज किसान करेंगे बड़ा ऐलान:पंधेर बोले- पंजाब और केंद्र की हिल जाएगी सियासत

Farmer Andolan 2

किसान आंदोलन-2 का आज 13 मार्च को 30वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान करेंगे।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान-मजदूर मोर्चा द्वारा बड़ा ऐलान किया जाएगा। इस ऐलान के बाद पंजाब और केंद्र की सियासत हिल जाएगी और सरकार किसानों की मांगें पूरी करने के लिए मजबूर हो जाएगी। पंधेर ने कहा कि दोपहर बाद 3 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सरकार पंजाब को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है।

पंधेर बोले- हरियाणा को खुली जेल बनाया
हरियाणा को खुली जेल बना दिया है। दिल्ली के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार 400 पार का नारा दे रही है। केंद्र सरकार ने CAA लागू किया। सरकार चाहती है कि हिंदू-मुस्लिम और हिंदू-सिख आपस में भिड़ें, लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। पंधेर ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का हल करना पड़ेगा। मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।

अब तक 9 किसानों की मौत, चार दौर की वार्ता विफल
अब तक किसान आंदोलन में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 पुलिस मुलाजिम भी शामिल हैं। किसान MSP की गारंटी का कानून बनाने समेत अन्य कई मांगों पर अडिग हैं। अब तक सरकार के साथ हुई चार दौर की वार्ता विफल रही। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे धरने पर डटे रहेंगे।

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी हिस्सा लेंगे।

READ ALSO :पंजाब CM की पुलिस अधिकारियों से लुधियाना में मीटिंग:कानून व्यवस्था को लेकर मंथन करेंगे भगवंत मान

Farmer Andolan 2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments