Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedऑल टाइम हाई बनाकर 930 अंक फिसला सेंसेक्स:निफ्टी में भी 302 अंक...

ऑल टाइम हाई बनाकर 930 अंक फिसला सेंसेक्स:निफ्टी में भी 302 अंक की रही गिरावट..

Stock Market All Time High

शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार (20 दिसंबर) को करीब 1.50% की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 930 की गिरावट के साथ 70,506 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 302 अंक की गिरावट रही। ये 21,150 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इससे पहले आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71,913.07 और निफ्टी ने 21,593.00 का स्तर छुआ था। वहीं स्टॉक एक्सचेंज पर आज डोम्स इंडस्ट्रीज का शेयर 77.22% ऊपर 1,400 रुपए लिस्ट हुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 536.05 रुपए (67.85%) की बढ़त के साथ 1326.05 रुपए पर बंद हुआ।

आज ओपन हुआ आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO
आजाद इंजीनियरिंग का IPO आज से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 22 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। 28 दिसंबर को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। आजाद इंजीनियरिंग इस IPO के जरिए ₹740 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

READ ALSO:जालंधर में ट्रैवल एजेंट के ऑफिस के बाहर हंगामा: रिश्तेदार को अमेरिका भेजने के नाम पर लिए ढाई हजार डॉलर..

इसके अलावा क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग (मुफ्ती मेन्सवियर), RBZ ज्वैलर्स और हैप्पी फोर्जिंग्स पहले से ही खुले हुए हैं। 21 दिसंबर तक इन इश्यू के लिए बिडिंग कर सकते हैं। वहीं मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वैलर्स और सूरज एस्टेट डेवलपर्स के IPO आज बंद होंगे।

कल भी बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी मंगलवार (19 दिसंबर) को भी शेयर बाजार में नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71623.71 और निफ्टी ने 21,505.05 का स्तर छुआ था।

इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 122 अंक की तेजी के साथ 71,437 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 27 पॉइंट की तेजी रही थी। ये 21,445 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली थी।

Stock Market All Time High

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments