Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSकिसान आंदोलन में पुलिस अधिकारी घायल:लुधियाना में भर्ती; पोकलेन मशीन रोकते समय...

किसान आंदोलन में पुलिस अधिकारी घायल:लुधियाना में भर्ती; पोकलेन मशीन रोकते समय हुआ हादसा, कलाई और कंधे की हड्‌डी टूटी

Punjab Ludhiana SP Rank Officer

पंजाब के शंभू बार्डर पर किसानों द्वारा दिल्ली कूच करने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है। लगातार पंजाब पुलिस के जवान भी हरियाणा पुलिस की तरह ही किसानों रोकने में लगे है। 20 फरवरी को किसानों की पोकलेन मशीन रोकने के लिए आगे आए SP रैंक के अधिकारी गंभीर चोटिल हुए है। उनकी कलाई और कंधे की हड्‌डी टूट गई है।

घायल अधिकारी को लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल अधिकारी की पहचान कमांडो बटालियन के कमांडेंट जगविंद्र सिंह चीमा के रूप में हुई है।

रोक रहा था पोकलेन मशीन,किसानों के धक्के से कलाई मशीन से टकराई

बातचीत दौरान जगविंद्र चीमा ने कहा कि पोकलेन मशीन को रोकते समय कलाई की हड्‌डी चोटिल हुई। इतने में किसानों की धक्का लगा और कंधे भी मशीन से टकरा गया। उस समय तो चोट लगने का कुछ खास पता नहीं चला लेकिन कुछ देर बाद कलाई ने काम करना बंद कर दिया। हाथ पर सोजिश आ गई।

कलाई और कंधा दोनों डेमेज

कलाई और कंधा दोनों डेमेज हो गए। घायल हालत में राजपुरा के अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं हड्डियों में प्लास्टर लगा है। जिसके बाद अंदरूनी चेकअप के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

READ ALSO:बहादुरगढ़ में हिसार के युवक की मौत:कसार बाइपास पर यू-टर्न लेते वक्त ट्रक की चपेट में आया; बाइक समेत रौंदा, FIR

चीमा ने कहा कि ADGP कमांडों AK पांडे,IG सुखचैन सिंह गिल, DGP अर्पित शुक्ला और पटियाला रेंज के सीनियर अधिकारी लगातार उनका हाल जान रहे है। चीमा ने कहा कि वह पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी है। वह एशिया रिकार्ड होल्डर रहे है। 5 बार एशिया चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 3 हासिल कर चुके है।

Punjab Ludhiana SP Rank Officer

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments