Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedकोरोना मचाने लगा कोहराम, तोड़ा 7 महीने का रिकॉर्ड

कोरोना मचाने लगा कोहराम, तोड़ा 7 महीने का रिकॉर्ड

देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,091 दर्ज की गई। देश में इस साल 19 मई के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को यह जानकारी दी कि 7 महीने बाद भारत में एक दिन में कोविड केसों का आंकड़ा 800 के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से केरल में दो जबकि महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 1-1 मरीज की मौत हुई है। इससे पहले की बात की जाए तो देश में 19 मई 2023 को संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। इससे पहले 5 दिसंबर तक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments