Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedगारंटी देता हूं अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा',...

गारंटी देता हूं अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा’, बोले PM मोदी

PM modi launches create on india movement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार पहली बार दिए गए है। ‘ग्रीन चैंपियन’ श्रेणी में प्रवेश पांडे को पुरस्कृत किया गया, जबकि कीर्तिका गोविंदसामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार दिया गया। गायिका मैथिली ठाकुर को ‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। इस दौरान पीएम मोदी ने अतिथियों को संबोधित भी किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘आपको गारंटी देता हूं कि अगले शिवरात्रि पर भी ऐसा कार्यक्रम मैं ही करूंगा।

Read also: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से किया दुष्कर्म, रिश्ता तोड़ने पर एसिड अटैक की धमक

इससे पहले उन्होंने कहा कि जब समय बदलता है, जब नए युग की शुरुआत होती है तो उसके साथ कदम से कदम मिलाना, ये देश का दायित्व होता है। आज भारत मंडपम में देश अपने उस दायित्व को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ये अवॉर्ड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन बनेगा। उनके काम को एक बहुत बड़ी पहचान मिलने वाली है। आज जिन्हें ये अवॉर्ड मिले है, उन विजेताओं को बधाई देता हूं। ये ईश्वर की कृपा है कि मैं समय से पहले समय को भांप लेता हूं! उन्होंने कहा कि शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के जनक माने गए है। शिव के डमरू से माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए है। शिव का तांडवलय सृजन की नींव रखता है। मैं आपको और सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।आज जो अवॉर्ड मिले है उनमें भी बहुत सारी बेटियां मैदानमार गई है। उनको भी बधाई देता हूं। मैं देश की सभी महिलाओं, बहन-बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देता हूं और आज गैस सिलेंडर के दाम भी 100 रुपए कम हुए है। उन्होंने कहा कि हम भारत की अपनी कहानियां सबको सुनाएं। आज पूरी दुनिया में लोग भारत के बारे में जानना चाहते है।

PM modi launches create on india movement

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments