Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ बस स्टैंड के बाथरूम में छोड़ा बच्चा:7 दिन का मासूम, सफाई...

चंडीगढ़ बस स्टैंड के बाथरूम में छोड़ा बच्चा:7 दिन का मासूम, सफाई कर्मचारियों ने देखा…

Child Found In Bathroom 

चंडीगढ़ के सेक्टर 43 बस स्टैंड के महिला बाथरूम में एक बच्चा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे सेक्टर 16 के अस्पताल में दाखिल कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार इसकी उम्र 7 दिन बताई जा रही है। बच्चे की हालत अभी स्थिर है।

मामले में पुलिस ने अज्ञात मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में बच्चों के परिजनों की पड़ताल कर रही है। बच्चे को बाथरूम में सफाई कर्मचारियों ने सफाई करने के दौरान देखा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

सीसीटीवी में देखे गए लड़का और लड़की
पुलिस जांच में सामने आया है कि बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक लड़का और लड़की को वहां पर खड़े हुए देखा गया था। वह काफी देर बाथरूम के बाहर खड़े रहे थे। पुलिस उन्हें पहचानने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सभी अस्पतालों में पिछले दिनों पैदा हुए सभी बच्चों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

अविवाहित लड़की का हो सकता है बच्चा
पुलिस को अब तक जो सुराग लगे हैं, उसके हिसाब से पुलिस पुलिस का मानना है कि यह बच्चा किसी प्रेमी जोड़े का हो सकता है। लड़की अविवाहित होने के कारण इसे यहां पर बाथरूम में छोड़ दिया है। पुलिस मामले में इस एंगल पर भी जांच कर रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर 36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि बस स्टैंड पर कोई प्रेमी जोड़ा बाहर से आकर भी इस बच्चे को छोड़ सकता है।

READ ALSO:पंजाब में मातमी बिगुल पर विवाद:SGPC प्रधान ने कहा- साहिबजादों की शहादत उन्नति का प्रतीक…

पंचकूला में भी मिला था भ्रूण
पिछले दिनों पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल के बाथरूम में एक भ्रूण मिला था। उसके मां-बाप की भी कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। यह भ्रूण भी अस्पताल की सफाई कर्मचारियों ने देखा था। पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है।

Child Found In Bathroom 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments