Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedचंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का खौफ:पैनिक अटैक से लड़की की हुई मौत..

चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का खौफ:पैनिक अटैक से लड़की की हुई मौत..

Chandigarh Dog Bite Case

चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ गया है। मनीमाजरा में आवारा कुत्तों का कुत्तों से दहशत में आई एक दूसरी क्लास की लड़की ने दम तोड़ दिया है। लड़की को गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने घेर लिया था। इसके बाद वह सदमे में आ गई थी। सदमे में आने के बाद उसे पैनिक अटैक आ गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है वह दूसरी क्लास की छात्रा है। युवति का आज संस्कार किया जा रहा है। परिवार वाले इस घटना को लेकर सदमे में है।

सेक्टर 35 में कुत्तों का आतंक

चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। कुत्तों ने पिछले दो दिनों में 7 लोगों पर हमला कर उन्हें काटा है। इनमें एक ही गली के कई लोग शामिल हैं। इससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है।

लोग अब नगर निगम पर केस करने की बात कह रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि इसके लिए मुआवजे की भी मांग करेंगे। इलाके के लोगों का कहना है कि दिसंबर के इन 14 दिनों में करीब 30 से 35 लोगों को सेक्टर 35 में कुत्तों ने काटा है।

READ ALSO;बठिंडा रिहैबिलिटेशन सेंटर के बाहर पहुंचे पुलिस अधिकारी;कुछ लोग बोली लगाकर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे नशा मुक्ति की गोलियां…

रिश्तेदारों को आने से किया माना

सेक्टर 35D के मकान नंबर 3484 में रहने वाली इंदिरा का कहना है कि रविवार को एक कुत्ते ने उसे काट लिया था। सुबह करीब 11 बजे वह घर के पास एक दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसके पैर काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं भागा।

जब मंगलवार को लुधियाना का रहने वाला उसका भाई संजीव आया तो घर के बाहर उसे भी कुत्ते ने काट लिया। अब उन्होंने लोगों को घर आने से मना कर दिया है।

Chandigarh Dog Bite Case

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments