Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP का प्रदर्शन:भाजपा हेडक्वार्टर जाते वर्कर पुलिस ने...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर AAP का प्रदर्शन:भाजपा हेडक्वार्टर जाते वर्कर पुलिस ने किए अरेस्ट; केजरीवाल बोले- BJP को 16 नहीं 13 वोट पड़ी

Protest In Delhi Today

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान आप वर्करों ने भाजपा हेडक्वार्टर की तरफ कूच कर दिया। जिनको पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रोक लिया। जिसके बाद आप के वर्करों और दिल्ली पुलिस में धक्कामुक्की हुई। नेताओं और वर्करों को हिरासत में लिया जा रहा है।

इससे पहले वर्करों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ में वोटों की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई। इस दौरान केजरीवाल ने भीड़ से ‘गली-गली में शोर है, भाजपा वोट चोर है’ का नारा लगवाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता को चुनाव अधिकारी बना दिया गया।

केजरीवाल ने कहा कि अभी तक सुना था कि बीजेपी मशीन में गड़बड़ी करती है। वोटों की चोरी करती है, लेकिन अभी तक इसका कोई सबूत नहीं मिला था। बीजेपी वालों की किस्मत खराब थी कि चंडीगढ़ में रंगे हाथों पकड़े गए। उनका वीडियो बन गया और वह वीडियो सब जगह वायरल हो गया। अब दुनिया को सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा का खुलासा हो चुका है।

नगर निगम के अंदर से एक कर्मचारी ने बताया कि भाजपा को 16 नहीं सिर्फ 13 वोट पड़े थे। मगर, चुनाव अधिकारी ने खुद ही वोटों की गिनती की। अब किसी को पता ही नहीं कि किसको कितने वोट मिले हैं।

पंजाब CM बोले- देश किसी के बाप की जागीर नहीं
इससे पहले पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि यहां जुटी भीड़ से पता चलता है कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। भाजपा का बस चले तो वह चुनाव भी न करने दे।

अगर अदालत के आदेश पर चुनाव करवा भी लिए जाएं तो उसका रिजल्ट जैसा चंडीगढ़ में देखा गया है, वैसा ही आएगा। अब तक लोकसभा और राज्यसभा में भी इसी प्रकार बिल पास करवाते रहे हैं। ध्यान रखना, अगर 2024 में नरेंद्र मोदी जीतकर आ गए तो उनका नाम नरेंद्र मोदी नहीं नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।

मान ने आगे कहा कि वोट किसी को भी डालो लेकिन वह निकलती बीजेपी की है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गवर्नर के जरिए परेशान करवाया जा रहा है। ममता दीदी को गवर्नर परेशान कर रहे हैं। इसी प्रकार पंजाब में भी मुझे गवर्नर काम नहीं करने दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में अच्छे अस्पताल बनवा दिए, मोदी सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया ने अच्छे स्कूल खुलवा दिए, उन्हें भी जेल में डाल दिया। अब जहां-जहां भी केजरीवाल जाते हैं, वहां बीजेपी का सफाया हो जाता है, तो उन्हें भी ED का नोटिस दिया जा रहा है।

READ ALSO: हरियाणा में जिला प्रशासन ने करवाई लड़की की शादी:DC और सेशन जज भी पहुंची, एप्लीकेशन और इंटरव्यू से चुना गया दूल्हा

प्रदर्शन में AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं। कुछ देर बाद आप के कार्यकर्ता भाजपा के हेडक्वार्टर का घेराव करेंगे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता भी AAP कार्यालय पहुंच गए हैं और दिल्ली शराब घोटाले के आरोप लगा केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर AAP व BJP दोनों कार्यालयों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। हरियाणा के आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

Protest In Delhi Today

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments