Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSचंडीगढ़ से फरार कैदी की ट्रांजिट रिमांड लेगी पुलिस:अंबाला से किया गिया...

चंडीगढ़ से फरार कैदी की ट्रांजिट रिमांड लेगी पुलिस:अंबाला से किया गिया था गिरफ्तार…

Chandigarh Prisoner Absconds Arrest:चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित GMCH अस्पताल से फरार कैदी गगनदीप सिंह को अब पुलिस अंबाला से ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ सेक्टर 34 में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह GMCH 32 की तीसरी मंजिल से कूदकर फरार हो गया था। चंडीगढ़ पुलिस भी CCTV कैमरे के आधार पर उसका पीछा कर रही थी।

आरोपी शंभू बॉर्डर के पास एक गुरुद्वारे में झूठ बोलकर छिपा हुआ था। उसे शहजादपुर CIA की टीम ने गुरुद्वारे से काबू किया है। CIA शहजादपुर ने उसको अंबाला एस्कॉर्ट इंचार्ज जसवीर सिंह के हवाले कर दिया है। अभी उसका अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां से फिट होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उसे अपनी गिरफ्त में लेगी।

READ ALSO: अमन अरोड़ा द्वारा स्वास्थ्य कौशल विकास केन्द्रों के लिए उचित योजना बनाने के लिए समिति गठित करने के आदेश  

फैक्ट्री में तलवार लहराने पर हुआ था गिरफ्तार
इसी वर्ष नवंबर में उसने एक JCB फैक्ट्री में घुसकर झगड़ा किया था। वहां पर मौजूद स्टाफ को तलवार दिखाकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी थी। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद 28 नवंबर को उसे जेल भेज दिया था।

13 दिसंबर की रात जेल में निगला था कांच
आरोपी गगनदीप सिंह ने अंबाला केंद्रीय जेल में 13 दिसंबर की रात को अचानक कांच निगल लिया था। रात 1:30 बजे उसे अंबाला जेल से चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित GMCH 32 अस्पताल में लाया गया था। जब उसका यहां इलाज किया जा रहा था तो वह पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर फरार हो गया था। इस मामले में अंबाला पुलिस की शिकायत के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 34 पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस भी सीसीटीवी रिकॉर्ड के आधार पर उसके पीछे लगी हुई थी।

Chandigarh Prisoner Absconds Arrest

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments