Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedटाटा के सभी पैसेंजर व्हीकल 1 फरवरी से महंगे होंगे

टाटा के सभी पैसेंजर व्हीकल 1 फरवरी से महंगे होंगे

Tata Motors Cars Price Hike

टाटा मोटर्स अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमत 1 फरवरी 2024 से बढ़ाने वाली है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल होंगे। कंपनी ने बताया कि सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ौतरी की जाएगी। टाटा मोटर्स इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए यह कदम उठा रही है।

इससे पहले मारुति भी 16 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कारों की कीमतों को ऑन एवरेट 0.45% बढ़ा दिया है। इसके अलावा महिंद्रा ने थार, स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और XUV700 की भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। हालांकि, महिंद्रा XUV700 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कटौती भी की थी।

Q3FY24 में टाटा मोटर्स ने 1,38,455 पैसेंजर व्हीकल बेचें
इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने बताया कि Q3FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही में उसकी टोटल ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 9% बढ़कर 3,38,177 यूनिट्स रही। जबकि पैसेंजर व्हीकल की Q3FY24 में ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,38,455 यूनिट्स रही।

1 जनवरी से टाटा के कॉमर्शियल व्हीकल भी हो चुके हैं महंगे
एक महीने पहले 10 दिसंबर को टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। इसके बाद 1 जनवरी से कॉमर्शियल व्हीकल के बढ़े हुए दाम प्रभावी भी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी ने शेयर किया चेन्नई एक्सप्रेस से जुड़ा किस्सा

देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडलों की कारों की कीमतों को आज यानी 16 जनवरी से बढ़ा दिया है। मैन्युफैक्चिंग कॉस्ट बढ़ने के कारण मारुति ने कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सभी मॉडलों की एवरेज कीमत में 0.45% की बढ़ौतरी की गई है। 

Tata Motors Cars Price Hike

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments