Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedदिल्ली में आज दोपहर 2 बजे बीजेपी की बैठक: राम लाल प्राण...

दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे बीजेपी की बैठक: राम लाल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

BJP Meeting in delhi

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसी को लेकर आज बीजेपी की बड़ी बैठक दिल्ली में होने वाली है। बैठक दोपहर 2 बजे के करीब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुरू होगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। साथ ही हर राज्य से पार्टी के 2-2 पदाधिकारी भी बैठक में शामिल रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में लोकसभा चुनाव के एजेंडे पर भी चर्चा होगी। साथ ही राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर प्रचार-प्रसार करने के लिए एक कमेटी भी बनाई जाएगी।

Read also: 19 राज्यों में कोहरा: दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट; राजस्थान-यूपी में सुबह का तापमान 6º

राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं: पीएम मोदी
30 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। उन्होंने आगे कहा था कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। हमने 550 साल इंतजार किया है, कुछ दिन और करें। पीएम ने अयोध्या में 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया था। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। पीएम ने अयोध्या और अन्य स्टेशनों से चलने वाली 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। साथ ही अयोध्या में 15 हजार 700 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया था।

BJP Meeting in delhi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments