Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomePUNJABपंजाब कांग्रेस का किसान बचाओ ट्रैक्टर मार्च:वड़िंग बोले- राज्य का अस्तित्व किसानों...

पंजाब कांग्रेस का किसान बचाओ ट्रैक्टर मार्च:वड़िंग बोले- राज्य का अस्तित्व किसानों से; साथ नहीं दिया तो PM मोदी बर्बाद कर देंगे

Punjab Congress Tractor March

MSP की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष की राह पर चल रहे किसानों के पक्ष में पंजाब कांग्रेस भी उतर गई है। कांग्रेस द्वारा आज राज्य के कई जिलों में किसान बचाओ ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जंडियाला गुरु पहुंचकर मार्च में शामिल हुए।

इस दौरान वड़िंग ने कहा कि पंजाब का अस्तित्व केवल किसानों की वजह से है। इस छोटे से पंजाब ने पूरे देश का पेट भरा है। पंजाब का किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है, लेकिन दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री को जो तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उसमें पंजाब का योगदान काफी अहम है। पंजाबियों ने देश की आजादी से लेकर जब भी कोई मुश्किल स्थिति आई तो अहम भूमिका निभाई है।

देर हुई तो किसानों को बर्बाद कर देंगे
वड़िंग ने कहा कि हमें किसान का साथ देना है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक में ढाई तीन घंटे नहीं निकालेंगे तो देर हो जाएगी। PM मोदी इन्हें बर्बाद कर देंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान सभी को नियमों का पालन करना है। किसी को नियम नहीं तोड़ने हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मार्च सभी जिलों में निकाले जा रहे हैं।

वहीं, लुधियाना के देहाती एरिया में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। इसके अलावा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कांग्रेस ने किसानों के लिए लंगर और मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की है।

READ ALSO:बैकग्राउंड में किया डांस, 100 ऑडिशन के बाद मिली डेब्यू फिल्म, नेपोटिज्म पर शाहिद कपूर बोले- ‘आउटसाइडर्स से..’

किसानों के पक्ष में जुटे आम लोग

किसान आंदोलन के समर्थन में पायल में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च में काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक व आम लोग शामिल हुए। इसके साथ ही बरनाला जिले की महल कलां गांव में भी ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। काफी संख्या में लोग किसानों के समर्थन में जुटे। उनका कहना था कि वह किसानों के संघर्ष में पूरा सहयोग देंगे।

Punjab Congress Tractor March

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments