Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSपंजाब को आज मिलेगा पहला लिवर इंस्टीट्यूट:मोहाली में CM भगवंत मान करेंगे...

पंजाब को आज मिलेगा पहला लिवर इंस्टीट्यूट:मोहाली में CM भगवंत मान करेंगे शुभारंभ; दो साल पहले बजट में हुआ ऐलान

 Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के पहले इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (PILBS) का आज राज्य के CM भगवंत मान शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से तैयारियां पूरी ली गई हैं। यह संस्थान मोहाली में स्थापित किया गया है। इसमें लिवर से जुड़ी बीमारियों का अति आधुनिक तकनीकों से इलाज होगा।

इस मौके पर राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। अस्पताल में मुलाजिम भर्ती से लेकर अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

सत्ता में आते ही सरकार ने संस्थान स्थापित करने का लिया फैसला
सरकार ने इस संस्थान को स्थापित करने का फैसला सत्ता में आते ही लिया था। यह उत्तरी भारत का अपनी तरह का पहला संस्थान है। सरकार ने 2022 के बजट सत्र में इसकी घोषणा की थी। पीजीआई चंडीगढ़ के हेपेटोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह को निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

संस्थान गत 8 महीनों से ओपीडी सेवाएं दे रहा है। संस्थान को हेपेटोलॉजी के क्षेत्र में सुपर-स्पेशलिटी देखभाल, प्रशिक्षण, अनुसंधान प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित किया गया है। राज्य में लिवर की बीमारियों के मरीज ज्यादा बढ़ रहे थे। इसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया था।

मोहाली को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी
पंजाब सरकार द्वारा मोहाली को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले भी शहर में कई नामी अस्पताल हैं। जहां पर देश विदेश से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मोहाली के एक निजी अस्पताल में पाकिस्तान के दिल की बीमारियों से पीड़ित बच्चों को नया जन्म मिला था।

READ ALSO: मेष, सिंह, कुंभ सहित सभी राशियों का पढ़ें आज 29 फरवरी का राशिफल

इसके अलावा ईराक युद्ध में घायल हुए सैनिकों का इलाज भी यहां हुआ था। वहीं, न्यू चंडीगढ़ में मेडिसिटी बसाई जा रही है। इसमें टाटा कैंसर व किंग जॉर्ज जैसे अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे युवाओं काे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 Punjab CM Bhagwant Mann

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments