Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomePUNJABपतंग काटने पर हुए विवाद में भिड़े 2 गुट; चली तलवारें और...

पतंग काटने पर हुए विवाद में भिड़े 2 गुट; चली तलवारें और गोलियां फायरिंग में 1 की मौत

Two groups clashed in dispute over kite

अमृतसर के बी डिवीजन थानाक्षेत्र आजाद नगर के इलाका तूत सिंह में रविवार रात को पतंगबाजी को लेकर 2 गुट आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि इस झगड़े में तलवारें और गोली भी चली। फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जहां रविवार को लोग अपनी छतों पर पतंगबाजी कर रहे थे।

Read also: जूई नहर के अंदर NDRF का सर्च अभियान; 21 घंटे बाद नहीं लगा डूबे युवक का सुराग

इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट की पतंग काट दी और पतंग कटने वाले ग्रुप के खिलाफ कमेंटबाजी करने लगे। जल्दी ही कमेंटबाजी गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद 1 गुट का युवक रात को 8 बजे तलवारें लहराता हुआ आया। इसके बाद 2 गुटों के बीच तलवारें चली। इस दौरान ही 1 युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया, जो हरमनजीत सिंह की पीठ में लगा। गंभीर हालत में तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद उसके परिवार वाले उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बी डिवीजन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाए जाने की करवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Two groups clashed in dispute over kite

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments