Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSराम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा:डेरा मुखी को 50 दिन की...

राम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा:डेरा मुखी को 50 दिन की पैरोल मिली; इससे पहले नवंबर में फरलो मिली थी

Baba Ram Rahim Parole

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। शुक्रवार को उसकी 50 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम आज शाम या कल सुबह तक बाहर आ सकता है। हर बार की तरह, इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहेगा।

साध्वी यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहे राम रहीम इससे पहले 8 बार जेल से बाहर आ चुका है। 21 नवंबर 2023 को उसे 21 दिन की फरलो मिली थी।

राम रहीम को सिरसा डेरे आने की इजाजत नहीं
राम रहीम जब भी वह ज्यादा वक्त के लिए आया तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में ही रुका। पैरोल या फरलो के दौरान उसे सिरसा स्थित उसके डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में रुकने की इजाजत नहीं मिलती है।

इस बारे में हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर भी कह चुके हैं कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल या फरलो मिलती है। इतना जरूर है कि सरकार राम रहीम को सिरसा आने की इजाजत नहीं देती।

READ ALSO:रकुल-जैकी की प्री-वेडिंग डेट सामने आई:19-20 फरवरी को गोवा में होगा फंक्शन

राम रहीम को इन दलीलों पर मिल रही पैरोल या फरलो
पैरोल या फरलो के लिए राम रहीम ने पहले बीमार मां को देखने की दलील दी थी। जिसके बाद वह गुरुग्राम के अस्पताल में आया था। इसके बाद उसने अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए पैरोल मांगी। फिर यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने और पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए के लिए पैरोल में दलीलें दी थी।

Baba Ram Rahim Parole

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments