Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedलाल डायरी के पन्ने जादूगर के चेहरे की हवाइयां उड़ा रहे पीएम...

लाल डायरी के पन्ने जादूगर के चेहरे की हवाइयां उड़ा रहे पीएम मोदी का सीएम गहलोत पर तंज

Rajasthan Elections

 राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी आज बारां में रैली को संबोधित किया। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली में आई भीड़ को देख मोदी गदगद दिखें। उन्होंने कहा इस भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में परिवर्तन की संभावना कितनी प्रबल है।लाल डायरी के पन्ने जादूगर के चेहरे की हवाईयां उड़ा रहे हैं। लाल डायरी के पन्ने में उनकी सरकार के काले कारनामें दर्ज हैं। राजस्थान में पिछले पांच साल से कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का पर्याय बन चुकी है।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों के साथ बीजेपी के हमेशा बहुत खास रिश्ते रहे हैं। भारत की आजादी के 75 साल हो गए हैं। अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य राजस्थान को विकसित बनाये बिना अधूरा है। लेकिन जब तक देश के तीन दुश्मन भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण हमारे बीच हैं, तब तक इस संकल्प का पूरा होना मुश्किल है। कांग्रेस इन तीन बुराइयों का सबसे बड़ा प्रतीक है।

आपका सपना मोदी का संकल्प है

कंाग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। यहां इन्होंने बिजली बिल माफ करने का वादा किया था। अब किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इतना ही बिजली माफी करने के बाद उनके घर बिजली के बिल पहुंच रहे हैं। राजस्थान में देश का सबसे ज्यादा महंगा ईंधन मिल रहा है। राजस्थान में गहलोत सरकार प्रति लीटर 12 रूपये ज्यादा टैक्स वसुल रही है। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां ईंधन के दाम राजस्थान की तुलना में सबसे कम हैं। हमारी सरकार बनते ही रेट का रिव्यू कर लोगों को राहत देंगे।

Read Also:World Cup में हार का सदमा सह नहीं पाया Team India का फैन, फांसी लगाकर दी जान

आपका सपना मोदी का संकल्प है

कंाग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। यहां इन्होंने बिजली बिल माफ करने का वादा किया था। अब किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इतना ही बिजली माफी करने के बाद उनके घर बिजली के बिल पहुंच रहे हैं। राजस्थान में देश का सबसे ज्यादा महंगा ईंधन मिल रहा है। राजस्थान में गहलोत सरकार प्रति लीटर 12 रूपये ज्यादा टैक्स वसुल रही है। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां ईंधन के दाम राजस्थान की तुलना में सबसे कम हैं। हमारी सरकार बनते ही रेट का रिव्यू कर लोगों को राहत देंगे।

Rajasthan Elections

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments