Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSसांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशु पर केस दर्ज: नगर निगम...

सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशु पर केस दर्ज: नगर निगम को ताला लगाने के मामले में करवाई

Ludhiana police registered case

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लुधियाना नगर निगम के मुख्य कार्यालय जोन ए के बाहर प्रदर्शन कर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने कारवाई की है। पुलिस ने लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस के प्रधान और पूर्व विधायक संजय तलवार के साथ-साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और जिला कांग्रेस के उप प्रधान श्याम सुंदर मल्होत्रा समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। लुधियाना नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन ए में ताला जड़ दिया था।

Read also: हरियाणा के लोकसभा उम्मीदवारों पर दिल्ली में मंथन:BJP चुनाव समिति की पहली मीटिंग में सर्वे रिपोर्ट देंगे ऑब्जर्वर

जिस समय नगर निगम पर ताला लगाया गया उस समय सभी मुलाजिम और अधिकारी अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मुख्य गेट तक पहुंचे थे। इस दौरान तीनों नेताओं की पुलिस मुलाजिमों से झड़प भी हुई और धक्का-मुक्की भी हुई थी। सिटी बस केस हारने और करोड़ों रुपये का जुर्माना लगवाने व वहां फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने 27 फरवरी को ही एलान कर दिया था कि निगम को ताला लगाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की और पहरा भी सख्त किया था।सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नगर निगम में आम लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि आम लोगों की सरकार है लेकिन नगर निगम में इस समय हर काम के लिए पैसे लगते है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Ludhiana police registered case

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments