Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedस्कूल-कॉलेज बंद; अमेरिका में बर्फीले तूफान का दिखा कहर

स्कूल-कॉलेज बंद; अमेरिका में बर्फीले तूफान का दिखा कहर

US winter storm

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तटों पर बर्फीले तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। न्यूयॉर्क, पेन्सिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है। करीब 1200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसमें से ज्यादातर उड़ानें न्यूयॉर्क और बोस्टन की से रवाना होनी थी। इसके अलावा, 1700 फ्लाइट देरी से रवाना हुई। बीबीसी के अनुसार, पूर्वी पेन्सिल्वेनिया से लेकर मैसाचुसेट्स में सुबह तेज बर्फबारी भी हुई। इससे 50 मिलियन लोग प्रभावित हुए।

Read also: भाकियू उगराहां कल रोकेगा ट्रेनें; शंभू बॉर्डर पर चले आंसू गैस के गोले

मंगलवार को 15.5 इंच यानी 39 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी से पेन्सिलवेनिया के 1,50,000 घरों की बिजली गुल हो गई। बर्फीले तूफान से आवागमन पर भी असर पड़ा। बोस्टन और न्यूयॉर्क में कार दुर्घटनाओं के मामले सामने आए। न्यूयॉर्क शहर में 744 दिन बाद बर्फबारी हुई है। यहां 2 सालों में 2.5 इंच से अधिक बर्फ नहीं देखी गई। सेंट्रल पार्क में 3.2 बर्फबारी हुई, जिससे जनवरी 2022 के बाद यह न्यूयॉर्क का सबसे बर्फीला दिन बन गया। न्यूयॉर्क में पहले सर्दियों में बर्फबारी होना आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि अब सर्दी कम होती जा रही है। मंगलवार दोपहर तूफान न्यूयॉर्क से पूर्व कनेक्टिकट, रोड आइलैंड और दक्षिणी मैसाचुसेट्स की ओर बढ़ने लगे। पेन्सिलवेनिया के कुछ इलाकों में एक फुट बर्फबारी हुई है। पेन्सिलवेनिया और मैसाचुसेट्स में 50, 000 से अधिक लोगों के घर अभी भी बिजली नहीं है।

US winter storm

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments