Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा CM का फरीदाबाद-गुुरुग्राम को तोहफा

हरियाणा CM का फरीदाबाद-गुुरुग्राम को तोहफा

Haryana CM Manohar Lal 

हरियाणा के फरीदाबाद में चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2023 का समापन शनिवार को हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। थिस्टी बायोटैक इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री के साथ उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे। इनके साथ विज्ञान से जुड़े नामी लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम और फरीदाबाद को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही फरीदाबाद और गुरुग्राम में 50 एकड़ की भूमि में साइंस सिटी का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय पर जहां त्राहि त्राहि मच रही थी तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीनों का निर्माण किया। इससे न केवल भारत के लोगों को राहत मिली बल्कि पूरे विश्व में इस वैक्सीन को भेजने का काम किया गया।

फरीदाबाद में आयोजित विज्ञान मेले में पहुंचे पूरे देश भर के लगभग 5000 छात्रों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान आज से नहीं है बल्कि आदिकाल से है। विज्ञान किसी प्रदेश या देश का नहीं होता, बल्कि पूरे विश्व के लिए होता है। विज्ञान का लाभ हर व्यक्ति को पहुंचता है। विज्ञान एक सीमा नहीं होती बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

मनोहर लाल ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार हमारे देश के 12 वैज्ञानिकों को मिल चुका है। नेशनल सुपर कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, मिशन हाइड्रोजन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डिजिटल वर्चुअल सिस्टम, ऊर्जा और स्वास्थ्य, पर्यावरण उद्योग और कृषि आदि के क्षेत्र में विज्ञान का बहुत बड़ा उपयोग कर रहे हैं।

READ ALSO:लुधियाना में 5 इंटर स्टेट डकैत गिरफ्तार

उनका कहना है कि अभी डीटी ड्रोन के माध्यम से हमारी कोई भी बहन बेटी खेतों में जाकर खाद का छिड़काव कर सकती हैं। विकसित भारत के नाते से बहुत प्रयोग किया जा रहे हैं। हमारे हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी हो गई है उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व अन्य आगंतुक लोगो का धन्यवाद व्यक्त किया।

Haryana CM Manohar Lal 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments