मोगा में अवैध शराब की पेटियां जब्त:चंडीगढ़ से की जा रही थी तस्करी

मोगा में अवैध शराब की पेटियां जब्त:चंडीगढ़ से की जा रही थी तस्करी

Moga Smuggling Update मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से लाई जा रही अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिजन कालोनी का रहने वाला जगदेव सिंह गोरा अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। थाना सिटी साउथ के मुखी गुलजिंदरपाल सिंह […]

Moga Smuggling Update

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से लाई जा रही अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिजन कालोनी का रहने वाला जगदेव सिंह गोरा अवैध शराब की तस्करी कर रहा है।

थाना सिटी साउथ के मुखी गुलजिंदरपाल सिंह के निर्देश पर एएसआई लखवीर सिंह ने विश्वकर्मा चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक क्रूज कार को रोका गया। कार की तलाशी में 18 पेटी मार्का 999 और 5 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

Read Also : अमूल के बाद वेरका ने भी घटाए दूध के दाम:स्टैंडर्ड मिल्क 67 रुपये प्रति लीटर

पुलिस ने शराब और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी जगदेव सिंह के खिलाफ थाना सिटी साउथ में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Moga Smuggling Update

Related Posts

Advertisement

Latest

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- केजरीवाल
पंजाब द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित: शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा
'आप' के 'ट्रेड विंग' ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने डिजिटल जनगणना 2027 के तहत अपनी स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की
पंजाब पुलिस ने सीआईए मोगा, सरहिंद और शंभू रेलवे ट्रैक धमाकों के मामले सुलझाए; मृतक बॉम्बर का मुख्य साथी गिरफ्तार