Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSजालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा...

जालंधर सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता,सरगना सहित फिरोजपुर के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन बरामद

4 Drug Smugglers Arrested

पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने करीब दस किलो हेरोइन बरामद की है। जल्द पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव इसे लेकर खुलासा करेंगे। फिलहाल आरोपियों से जालंधर सिटी की सीआईए स्टाफ द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों द्वारा सारी ड्रग्स सीमा पार से मंगवाई जा रही थी। सीमा पर आरोपी किस नशा तस्कर के लिंक में थे, इस पूछताछ जारी है।

बता दें कि बीते 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की गिरफ्तार कल यानी रविवार को की गई है। जिन्हें जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से पुलिस ने दस किलो हेरोइन बरामद की है। एक किलो हेरोइन पुलिस ने 9 सितंबर को सिटी के पॉश एरिया ग्रीन मॉडल टाउन से बरामद की थी। अभी तक केस में 11 किलो हेरोइन की रिकवरी हो चुकी है।

Read Also : फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर-आलिया , दादी नीतू कपूर को देखकर राहा ने बजाई ताली

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई और चार लाख नकदी भी मिली थी।

पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीआईए स्टाफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

4 Drug Smugglers Arrested

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments