Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में होली पर होगी बारिश , मौसम विभाग का 4 जिलों...

हरियाणा में होली पर होगी बारिश , मौसम विभाग का 4 जिलों में अलर्ट..

Haryana Rain Alert

हरियाणा में इस बार होली पर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।

हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इनमें यमुनानगर में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। पहला विक्षोभ 20 मार्च की रात से एक्टिव होगा और दूसरा 23 मार्च की रात से एक्टिव होगा।

हरियाणा में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली से पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। होली के दिन यानी 24 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 25 मार्च से फिर से मौसम खुश्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा।

READ ALSO: ओमप्रकाश और अभय चौटाला की मेहनत लाई रंग , आज INLD में घर वापसी करेंगे पूर्व संसदीय सचिव रामपाल

हरियाणा के राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से लगते जिलों में दो दिन पहले मौसम में बदलाव देखा गया था। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चली थी। इससे कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम के बदलाव के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ने लगती है। खेतों में सरसों की कटी हुई फसल पड़ी है, यदि बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

Haryana Rain Alert

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments