Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSअमृतसर में बीजेपी का विरोध करने आए किसानों के ऊपर ईंट-पत्थर चलाने...

अमृतसर में बीजेपी का विरोध करने आए किसानों के ऊपर ईंट-पत्थर चलाने पर भाजपा नेताओं पर FIR

FIR Against BJP Supporters

देश में लोक सभा चुनाव शुरू हो गए है , ऐसे में देशभर में सभी राजनीती पार्टी अपने कार्यक्रम कर रहे है , वही किसान भी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का विरोध करते नजर आ रहे है.पंजाब के अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर ईंट- पत्थर चलाने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हो गई है। जिस समय ये घटना हुई, पुलिस प्रशासन भी वहां मौजूद था। घटना के बाद किसानों ने अगले ही दिन अमृतसर रूरल एसएसपी कार्यालय को घेर FIR दर्ज करने की मांग रखी थी।

इस पूरी घटना में आधा दर्जन के करीब किसान घायल हो गए थे।घटना बीते बुधवार शाम 17 अप्रैल की है। अमृतसर में लोपोके के अंतर्गत आते गांव भट्‌टेवड में भाजपा नेता मुखविंदर सिंह माहल की तरफ से कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता झंडे लेकर पहुंच गए। जिसके बाद गांव भिट्‌टेवड के मुख्य भाजपा प्रचारक जगबीर सिंह और केवल सिंह की किसानों के साथ बहस शुरू हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद नरिंदर सिंह की शिकायत पर दोनों के खिलाफ IPC 1860 के अंतर्गत धाराएं 323, 324, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के दिन पुलिस मौके पर मौजूद थी। लेकिन बहस के दौरान दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज और फिर धक्का मुक्की तक पहुंच गई। पुलिस अभी दोनों पक्षों के बीच दीवार का काम कर रही थी। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर उठा किसानों पर बरसाने शुरू कर दिए।

READ ALSO : इन राशियों को मिलेगी नौकरी में सफलता, आर्थिक तंगी होगी समाप्त..

घटना के समय किसानों को बचाव करने के लिए वहां से भागना पड़ा। घटना में गुरवेल सिंह धोल, प्रगट सिंह ख्याल, बलकार सिंह काले घनूपुर आदि के गंभीर चोट लगी हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया और उपचार दिया गया।

किसानों का आरोप है कि पुलिस बीच में खड़ी सिर्फ किसानों को रोक रही थी, जिसका फायदा उठा भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

FIR Against BJP Supporters

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments