Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSअरविंद केजरीवाल आएंगे पंजाब अमृतसर में चुनावी कैंपेन को लेकर शाम को...

अरविंद केजरीवाल आएंगे पंजाब अमृतसर में चुनावी कैंपेन को लेकर शाम को रोड शो में होंगे शामिल

Arvind Kejriwal

शराब पॉलिसी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कल (गुरुवार को) पंजाब आएंगे। इस दौरान वह अमृतसर से चुनावी कैंपेन काे धार देंगे। इससे पहले वह गोल्डन टेंपल में माथा टेंकने जाएंगे। साथ ही शाम को छह बजे रोड शो करेंगे। रोड शो में सीएम भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

पंजाब राज्य में चुनाव को 15 दिन ही शेष रह गए हैं। एक जून को मतदान होना तय है। ऐसे में अब राज्य में सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं। जेल से बाहर आने के बाद भले ही अरविंद केजरीवाल का यह पंजाब में पहला दौरा है, लेकिन जब वह जेल में थे तो भी चुनाव को लेकर हमेशा रणनीति बनाते रहते थे।

इतना ही नहीं पंजाब CM भगवंत मान ने करीब एक महीने में उनसे दो बार चुनाव को लेकर जेल में जाकर मीटिंग की है। साथ ही उन्हें राज्य समेत पूरे देश के राजनीतिक माहौल के बारे में जानकारी दी थी।

पंजाब सरकार जनवरी में चुनावी मोड में आ गई थी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान की तरफ से सभी लोकसभा हलकों में विकास रैलियां की गई थी। इसमें करोड़ों रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्टों की शुरूआत की गई थी।

READ ALSO : BJP पर भड़के केजरीवाल हरियाणा के रोड-शो में बोले ‘किसानों को रोका जैसे दिल्ली इनके पिताजी की’

इसी बीच लोगों के घर के लिए घर पर राशन की डिलीवरी, प्लाटों के लिए एनओसी खत्म करने व दस लाख लोगों के राशन कार्ड तक बहाल किए गए थे। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले ही मोहाली में चुनावी कैंपेन संसद में भी भगवंत मान का आगाज किया था।

Arvind Kejriwal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments