Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा CM का दुष्यंत चौटाला को जवाब

हरियाणा CM का दुष्यंत चौटाला को जवाब

Deputy CM Dushyant Chautala

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैंने दुष्यंत चौटाला के ऊपर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगाए। दुष्यंत चौटाला की पार्टी के विधायकों ने ही उन पर आरोप लगाए थे। अगर वह लोग चाहते हैं कि जांच हो तो जांच करवा दी जाएगी। सरकार दुष्यंत चौटाला पर लगे आरोपों की जांच कराने को तैयार है।

नायब सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक मनीषी ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात की।

नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वे भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हैं। कांग्रेस में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जो भ्रष्टाचारी न रहा हो। जो लोग दूसरों को भ्रष्टाचारी कहते थे, आज वह खुद जेल के अंदर बंद हैं।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के 8 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों से यही साबित होता है कि हरियाणा में कांग्रेस में हुड्‌डा गुट की चलती है। ज्यादातर टिकट हुड्डा गुट के लोगों को ही मिली है। अब जो हुड्डा से दूसरा गुट है, वह इससे नाराज होता हुआ दिखाई दे रहा है।

दुष्यंत चौटाला पर डिप्टी सीएम रहते विरोधी दलों ने कई आरोप लगाए। दुष्यंत पर भ्रष्टाचार को लेकर पहले पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कहा था कि शिकायत आई तो इसकी जांच कराएंगे। इसके अगले दिन मनोहर लाल खट्‌टर रेवाड़ी के कोसली में पहुंचे। यहां जब उनसे पूछा गया कि सीएम ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ जांच की बात कही है तो उन्होंने कहा कि आरोप लगते हैं तो जांच की जाती है। कोई दोषी हुआ तो उसे हम बख्शते नहीं हैं।

READ ALSO : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल खडूर साहिब से लड़ेगा चुनाव

दुष्यंत चौटाला के पिता डॉ. अजय चौटाला मनोहर लाल खट्‌टर के बयान के बाद भड़क गए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्‌टर की हैसियत क्या है कि वह ये कहते हैं कि मैं जांच कराऊंगा। वह तो विधायक भी नहीं। मुख्यमंत्री तो नायब सिंह सैनी हैं।​​​​ अगर जांच होती है तो फिर खट्‌टर के खिलाफ भी होगी। वह लोगों को मूर्ख बना रहे।​​​

Deputy CM Dushyant Chautala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments