Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Tuesday, October 22, 2024
HomeBREAKING NEWSपानीपत में महिला टीचर से 31.64 लाख की ठगी

पानीपत में महिला टीचर से 31.64 लाख की ठगी

Female Teacher Duped

हरियाणा के पानीपत शहर की रहने वाली प्राइवेट टीचर साइबर ठगों का शिकार बन गई। यहां टीचर को टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के नाम पर ठगों ने अपने झांसे में लिया। इसके बाद उससे अलग-अलग समय में टास्क पर रुपए लगवा लिए।

उससे कुल मिलाकर 31 लाख 64 हजार रुपए ले लिए। जब महिला टीचर रुपए निकालने लगी, तो वह नहीं निकले। उससे और रुपए मांगे गए तो ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में भूमिका ने बताया कि वह विराट नगर की रहने वाली है। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। 31 मार्च 2024 को उसके वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। जिसमें उसे कुछ टास्क पूरे करने के बदले में पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर दिया गया था। उसने पहले उनके तीन टास्क पूरे कर दिए।

जिसके बदले में उन्होंने उसे 150 रुपए दिए। फिर उन्होंने आगे के टास्क पूरे करने के लिए टेलीग्राम पर वनीता देसाई नाम की महिला से बात करने को कहा। वनीता ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया। जहां करीब 269 सदस्य थे। इसके बाद उन्होंने उसे ग्लोबल इंडिया का यूजर आईडी नंबर और पासवर्ड दे दिया।

यहां उसे निर्मला नाम की महिला ने 9000 नाम के एक ग्रुप में जोड़ लिया। उसने कहे अनुसार अलग-अलग कई टास्क पर क्रमशः 26000, 10000, 1,08,000 चौथे टास्क में 3,20,000, पांचवें में 5,00,000, छठे में 1,88,000 व आखिर में 50,000 रुपए इन्वेस्टमेंट करवा दिए।

READ ALSO : हरियाणा के 23 शहरों में 4 घंटे बारिश का अलर्ट

3 अप्रैल को उसके पास इन्वेस्टमेंट करने के पैसे नहीं थे। फिर उसे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे लगाने को कहा। उन्होंने करीब साढ़े 9 लाख रुपए लगा दिए। जब टीचर ने उक्त राशि निकलवानी चाही तो वह रिजेक्ट हो गई।

Female Teacher Duped

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments