Thursday, September 19, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSहरियाणा में 21 और 22 को बरसेगा मानसून

हरियाणा में 21 और 22 को बरसेगा मानसून

Haryana Monsoon Update

हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हवाओं के सक्रिय होने से गुरुवार को 10 जिलों में बारिश देखने को मिली, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 को पूरे हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं, मानसून के बीच लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 पहुंच गया जो कि हरियाणा में सबसे ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आ सकती है। अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत आदि कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में सबसे ज्यादा 30 MM बारिश दर्ज की गई है।

हरियाणा में मानसून का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ है। जुलाई तक राज्य में 138 MM बारिश होती है, लेकिन अभी तक 90.3 MM ही हुई है, जो कि 35 फीसदी कम आंका गया है। हरियाणा के 17 जिलों में कम बारिश हुई है। इनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश हुई है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में उत्तर हरियाणा के हर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Read Also ; CM योगी का कांवड़ यात्रा पर आदेश , यात्रा मार्ग की दुकानों पर मालिक लिखें अपना नाम

फिलहाल कई जिलों में बारिश बहुत कम हुई है। मानसून में कम बारिश होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन में धूप निकलने से उमस ज्यादा है। गुरुवार को भी दिन में धूप निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने से राहत मिली।

Haryana Monsoon Update

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments