Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBREAKING NEWSसिद्धू की 6 साल बाद क्रिकेट कॉमेंट्री में वापसी ,IPL के पहले...

सिद्धू की 6 साल बाद क्रिकेट कॉमेंट्री में वापसी ,IPL के पहले मैच से करेंगे शुरुआत ..

Navjot Singh Sidhu IPL

कांग्रेस के सीनियर लीडर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। शुरुआत 22 मार्च को होने वाले पहले मैच से होगी।

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। लिखा- “सरदार ऑफ कॉमेंट्री बॉक्स इज बैक”। सिद्धू ने भी इस ट्वीट को शेयर किया है।

सिद्धू शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। मीडिया से कहा था कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने यह बात जरूर कही थी कि क्रिकेट की कॉमेंट्री छोड़ने की वजह से उन्हें फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में किरदार की पहचान होती है।

नवजोत सिंह सिद्धू के पिता सरदार भगवंत सिंह क्रिकेटर थे। वह चाहते थे कि उनका बेटा भी उनकी तरह खिलाड़ी बने। अपने पिता की इस इच्छा को पूरी करने के लिए सिद्धू क्रिकेट में आए। 1983 से 1999 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला। सिद्धू ने कुल 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले हैं।

टेस्ट में 3,202 और वनडे में 4,413 रन बनाए हैं। करीब 17 साल क्रिकेट की दुनिया में रहने के बाद, 1999 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। क्रिकेट का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने कॉमेंट्री में भी हाथ आजमाया। सिद्धू ने आखिरी बार IPL 2018 में कॉमेंट्री की थी। पंजाब सरकार में मंत्री बनने के बाद वह कॉमेंट्री पैनल से बाहर हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने सारे टीवी शो भी छोड़ दिए थे।

READ ALSO;’ 725 अफीम के पौधे, लाल फूल और डोडे बरामद एएसआई राहुल भारद्वाज को मिली थी गुप्त सुचना

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि सिद्धू कांग्रेस में बिल्कुल अलग पड़ गए थे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस में उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जा रही थी। वह करीब 2 महीने से पार्टी से बिल्कुल अलग चल रहे थे। वहीं पार्टी हाईकमान में उनकी पैठ कमजोर पड़ रही थी। लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान वह पहले ही कर चुके है, विधानसभा चुनावों में भी अभी 3 साल का समय है। ऐसे में सिद्धू ने दोबारा टीवी की दुनिया में जाने की राह चुनी है।

Navjot Singh Sidhu IPL

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments