Tuesday, September 17, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedहरियाणा में प्रियंका का रोड शो आधे रास्ते में खत्म

हरियाणा में प्रियंका का रोड शो आधे रास्ते में खत्म

Priyanka Gandhi Haryana Rally 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरसा पहुंच गई हैं। यहां वे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो निकाल रही हैं। इसके बाद उनकी पानीपत में न्याय संकल्प रैली होगी।

जहां वे करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार करेंगी। हरियाणा लोकसभा चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन भी है।

प्रियंका गांधी को रोड शो श्री श्याम बगीची अनाजमंडी से शुरू होकर जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक ,भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक से होता हुआ सांगवान चौक तक जाना था।

मगर रोड शो अंबेडकर चौक तक ही जा पाया। लालबत्ती चौक से लेकर सांगवान चौक तक करीब डेढ़ किमी का रोड शो नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है कि ऐन मौके पर समय के अभाव को देखते हुए रोड शो के रूट प्लान में बदलाव कर दिया गया।

READ ALSO : पंजाब में स्वर्ण सलारिया बने AAP उपाध्यक्ष

पानीपत में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा को लेकर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता तैयारियों में जुट हुए हैं। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के अनुसार आज शाम 5 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। करनाल लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के समर्थन में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी वाड्रा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने आ रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पानीपत का पहला दौरा होगा। इसके लिए जिले भर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसभा की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

Priyanka Gandhi Haryana Rally 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments