चंडीगढ़ में कार सवारों में चली गोली:2 लोग घायल

चंडीगढ़ में कार सवारों में चली गोली:2 लोग घायल

ज़ीरकपुर बॉर्डर पर देर रात दो गाड़ियों के बीच हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई। जिप्सी सवार युवकों ने फायरिंग की, जबकि सैंट्रो सवारों ने बचाव में पथराव किया।शुक्रवार रात करीब 11 बजे चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर के पास फायरिंग हुई। एक युवक दिनेश के पेट में गोली लगी है, दूसरा शख्स राजकुमार पत्थर लगने से घायल हुआ है। दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है।

 प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिप्सी चालक राजकुमार गांव सिंहपुर में अपने परिवार के साथ शादी समारोह में आया था। उसी दौरान वहां से सैंट्रो चालक तेज रफ्तार में गुजरा, जिससे राजकुमार का बेटा उसके नीचे आने से बाल बाल बचा। राजकुमार ने अपनी जिप्सी इस सैंट्रो के पीछे लगा दी और तीन-चार किलोमीटर पीछा करके चंडीगढ़ बैरियर के पास आकर सैंट्रो चालक को रोक लिया। सैंट्रो में दिनेश अपने दो-तीन साथियों के साथ बैठा था। राजकुमार का दिनेश और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। 

इसमें राजकुमार घायल हो गया। वहीं, सैंट्रो और जिप्सी के शीशे भी टूट गए। इसी बीच दिनेश ने अपने पास रखी पिस्तौल निकाल कर फायर किया, लेकिन गोली खुद उसके ही पेट में लग गई।वहां, पास ही पहले से ही सीआरपीएफ का नाका लगा हुआ था। वहां से चंडीगढ़ पुलिस को जानकारी दी गई। समाचार लिखे जाने तक सेक्टर-31 थाने से पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया था। मौके से दो गोलियों के खोल मिले हैं। सैंट्रो कार और जिप्सी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

WhatsApp Image 2025-04-12 at 2.58.57 PM

घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया। घायलों के घरवाले भी पहुंच गए थे। घायलों के बयान के बाद ही पुलिस असल कारण पर पहुंच पाएगी और उसी हिसाब से कार्रवाई करेगी। यह फायरिंग उसी जगह हुई है, जहां होलिका दहन की रात तेज रफ्तार कार चालक ने दो पुलिस मुलाजिमों और एक युवक को कार से टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया था।

Read Also : सुखबीर बादल फ़िर से बने अकाली दल के प्रधान

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दो खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना-31 राजीव कुमार प्रभारी एडिशनल एसएचओ राजकुमार, हल्लोमाजरा चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह, डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और CCTV फुटेज की जांच जारी है।