राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मलेरकोटला जिले में 1127 मामलों का निपटारा
मलेरकोटला 09 मार्च:
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरपर्सन कम जिला एवं सत्र न्यायाधीश- जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी संगरूर और सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सब डिवीजन मलेरकोटला के मार्गदर्शन में किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत लोगों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन रूपा धालीवाल, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन विश्व गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिवीजन अकिंता लूंबा, सिविल जज जूनियर डिवीजन जिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में चार बेंच स्थापित की गई।इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए भी अदालतें स्थापित की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस लोक अदालत के तहत न्यायालय परिसर में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से 1127 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें लगभग 07 करोड़ 47 लाख 70 हजार 808 रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित 3032 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा महिला थानों में करीब 62 मामलों का निपटारा किया गया।