जानिये कितना फायदेमंद है खीरा आपकी सेहत के लियें

जानिये कितना फायदेमंद है खीरा आपकी सेहत के लियें

गर्मियों के सुपरफूड की लिस्ट बना रहे हैं तो ये खीरा के बिना अधूरी है। खीरा में लगभग 96% पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इससे ताजगी मिलती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

लगभग 3 हजार साल पहले खीरे की खेती दक्षिण एशिया में शुरू हुई थी। माना जाता है इसे सबसे पहले भारत में उगाया गया। यहां से धीरे-धीरे सिल्क रूट और व्यापारिक मार्गों के जरिए चीन, मिडिल ईस्ट और यूरोप तक फैल गया। प्राचीन मिस्र, ग्रीस और रोमन सभ्यताओं में भी खीरे का जिक्र मिलता है। इसे तब भी ताजगी देने वाला हेल्दी डाइट माना जाता था।

लोगों के मन में अक्सर सवाल होता है कि खीरा फल है या सब्जी। इसका जवाब ये है कि वनस्पति विज्ञान के मुताबिक, खीरा फल है। ये तो वैज्ञानिकों की बात है, जबकि हम और आप तो खीरे को सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं। हमें बाजार में ये मिलता भी सब्जी की दुकान में है तो इसे सब्जी ही कहते हैं।

खीरा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इससे स्किन हेल्थ सुधरती है, वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

खीरा सबसे पहले तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह लो कैलोरी फूड है। इसलिए खूरा खाने से वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट स्किन हेल्थ के लिए अच्छे हैं। खीरा बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

रोज कम-से-कम 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे पाचन, जोड़ो का दर्द, किडनी फंक्शन, मेमोरी और बॉडी टेम्प्रेचर सब कंट्रोल में रहता है। अगर गर्मी ज्यादा है या कोई पर्याप्त पानी नहीं पी रहा है तो खीरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।

खीरा विटामिन K और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरा खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता है।

खीरे में मौजूद पानी और फाइबर पाचन में मदद करते हैं। यह भोजन को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। फाइबर कब्ज से बचाने और पेट को साफ रखने में भी मददगार है।

रोज कम-से-कम 7-8 गिलास पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे पाचन, जोड़ो का दर्द, किडनी फंक्शन, मेमोरी और बॉडी टेम्प्रेचर सब कंट्रोल में रहता है। अगर गर्मी ज्यादा है या कोई पर्याप्त पानी नहीं पी रहा है तो खीरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 96% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।

Read also; थाने में पुलिस अधिकारी ने खेली होलीdownload (17)

खीरा विटामिन K और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरा खाने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और फ्रैक्चर का जोखिम कम होता ह

खीरे में मौजूद पानी और फाइबर पाचन में मदद करते हैं। यह भोजन को ठीक से पचाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। फाइबर कब्ज से बचाने और पेट को साफ रखने में भी मददगार है।

खीरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। इसका ग्लाइसेमिल लोड भी लो है। इसलिए खीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज से होने वाले कॉम्प्लिकेशन से भी बचाते हैं।

खीरे में पोटेशियम ज्यादा होता है और सोडियम कम होता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फाइबर और कुकुर्बिटासिन B कोलेस्ट्रॉल कम करने और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है ।

Tags:

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार ने पानी की बचत करने वाली डी.एस.आर. तकनीक अपनाने वाले 20 हजार से अधिक किसानों को 27.79 करोड़ रुपये जारी किए: खुड्डियाँ
युद्ध नशों विरुद्ध’ के 31वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 48 नशा तस्कर गिरफ्तार; 16.7 किलो हेरोइन, 34 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद
मुख्यमंत्री ने मुस्लिम भाइयों को ईद का तोहफ़ा दिया; मलेरकोटला के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा
सांसद और विधायक ने मकानों की मरम्मत के लिए 2,000 लाभार्थियों को 2 करोड़ रुपए के चेक सौंपे
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने में शहरवासियों और व्यापारियों ने दिखाया उत्साह – कमिश्नर नगर निगम