सामाजिक सेवा संस्थाओं का विकास के क्षेत्र में बड़ा योगदान: डॉ. रवजोत सिंह

सामाजिक सेवा संस्थाओं का विकास के क्षेत्र में बड़ा योगदान: डॉ. रवजोत सिंह

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थाओं और व्यक्तित्वों का हर क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज यहां सोनालिका ग्रुप द्वारा गौशाला हरियाना को एक ट्रैक्टर और एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि सोनालिका ग्रुप का सामाजिक सेवा के क्षेत्र में हमेशा से मूल्यवान योगदान रहा है, जिसके लिए ग्रुप प्रशंसा का पात्र है। उन्होंने कहा कि सोनालिका ग्रुप द्वारा गौशाला को दी गई सहायता गौशाला के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।
 
सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने अपने हाथों से ट्रैक्टर और वित्तीय सहायता गौशाला को भेंट की।
Tags: