मान सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध: मोहिंदर भगत

मान सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 12 मार्च:

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मान सुनिश्चित करने की पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रकट करते हुए, स्वतंत्रता सेनानियों संबंधी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने उनकी भलाई से जुड़ी पहलकदमियों और भावी योजनाओं की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों के सम्मान और हितों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी दफ्तरों में उनकी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मंत्री को दी। इस दौरान जनसभाओं में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक औपचारिक प्रोटोकॉल स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को इन पहलकदमियों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि योग्य परिवारों को बिना किसी देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विभाग के सचिव गगनदीप सिंह बराड, संयुक्त सचिव लवजीत कलसी, सुपरिटेंडेंट सुमन लता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा 16 ग्राम पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनावों करवाने संबंधी कार्यक्रम जारी
भारतीय किसानों को अमेरिकी सेब के अनुचित आयात से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता: कुलतार सिंह संधवां
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा विभाग को विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा राज्य के प्रत्येक रूट पर सरकारी बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश
मोगा हत्या कांड: पंजाब पुलिस ने मोगा में गैंगस्टर मलकीत मनु को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद किया गिरफ्तार