Saturday, July 27, 2024

मुख्यमंत्री द्वारा सुल्तानपुर लोधी में होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर दुख व्यक्त

Date:

DEATH OF HOME GUARD JAWAN JASPAL SINGH AT SULTANPUR

चंडीगढ़, 23 नवंबर:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज होमगार्ड के जवान जसपाल सिंह की मौत पर गहरे दुख व्यक्त किया है जिनकी ड्यूटी निभाते समय जान चली गई। मुख्यमंत्री ने जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। 

एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल सिंह की सुल्तानपुर लोधी में अपनी ड्यूटी निभाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो करोड़ की राशि में से राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ रपए एक्स- ग्रेशिया के तौर पर जबकि एक करोड़ रुपए एच. डी. एफ. सी. द्वारा बीमा राशि के तौर पर दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के लिए इस सपूत के महान योगदान के सम्मान में है। 

READ ALSO :बच्चों की अश्लील सामग्री फेसबुक पर प्रसारित करने के दोष में लुधियाना के व्यक्ति को 3 साल की कैद, 10 हज़ार रुपए का जुर्माना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हथियारबंद सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भलाई के लिए वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत जसपाल सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस विनम्र प्रयास से जहाँ पीडि़त परिवार को मदद मिलेगी, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। 

DEATH OF HOME GUARD JAWAN JASPAL SINGH AT SULTANPUR

——-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पानीपत में देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश:3 दिन का अलर्ट

Panipat Rain Update हरियाणा में सावन के महीने में मौसम...

श्री दरबार साहिब से आज का हुकमनामा

Today Hukamnama सलोकु मः ३ ॥वाहु वाहु आपि अखाइदा गुर...