इस सैलून में मेकअप कर औरतों को सुंदर नहीं, बदसूरत बनाया जाता है…

Date:

Women are made ugly, not beautiful

महिलाएं सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करती। मेकअप के सहारे खुद को इतना खूबसूरत बना लेती है कि कोई भी उन्हें देखकर उनपर फिदा हो जाए। मेकअप के लिए वे महंगे से महंगे सैलून में जाती है। सैलून वाले भी मेकअप कर के महिला का हुलिया बदल देते है। सभी सैलून वाले अपने यहां मेकअप कराने के बाद सुंदर बनाने का दावा करते है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैक्सिकन ब्यूटी सैलून इसलिए चर्चा में है क्योंकि इस सैलून में मेकअप कर महिलाओं को सुंदर नहीं बल्कि बेहद ही बदसूरत बनाया जाता है।

Read also: पुरुषों की स्मार्टनेस को बढ़ाते है ये मेकअप प्रोडक्ट, अपने कलेक्शन में जरूर करें इन्हे शामिल

वीडियो क्लिप्स के जरिए ये सैलून अच्छे खासे फॉलोअर्स बटोर चुका है। सैलून का नाम ‘ओहियो एस्थेटिक ब्यूटी सैलून’ है। जो मैक्सिको में स्थित है। इस सैलून में महिलाओं का ऐसा मेकअप किया जाता है जिसमें वे बहुत ही बदसूरत दिखें। अब ये सैलून अपने इस ट्रेंड से बहुत ही फेमस हो गया है। सैलून वालों के इस थीम पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस आश्चर्य में पड़े हुए हैं कि आखिर ये महिलाएं कौन है जो बदसूरत दिखने के लिए ऐसा मेकअप करवा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर किसी को तलाक लेना है तो वह ऐसा मेकअप करवा सकती है। कुछ अन्य लोगों का कहना है कि अगर आपका एक्स आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो आप ऐसे मेकअप किया करें। जबकि कई यूजर्स ने कहा कि अगर उन्हें ऐसा मेकअप कराने का मौका मिला तो वह जरूर करवाएंगी। फिलहाल इस सैलून की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।

Women are made ugly, not beautiful

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related